श्योपुर। जिले के आवदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बंधाली-नयागांव रोड पर एक बाइक में अज्ञात आरोपी वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए 02 अक्टूबर को रात्रि 8.30 बजे टक्कर मार दी, जिसमें फरियादी की बाइक घायल हो गई। मामले में पुलिस ने आज मंगलवार को दोपहर 03 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज मंगलवार को रात्रि 07 बजे दी है।