बेरो: प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी टोली से रामनवमी को लेकर मंगलवारी जुलूस निकाला गया
Bero, Ranchi | Apr 1, 2025 बेड़ो प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी टोली से रामनवमी को लेकर मंगलवार की संध्या 6:00 बजे मंगलवारी जुलूस निकाली गई। ढोल नगाड़े के साथ धूमधाम से मंगलवारी जुलूस निकाली गई। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। जुलूस देवी मंडप होते हुए महावीर चौक पहुंची फिर महादानी मैदान।