कर्वी: सरधुवा के ब्यौहरा में किसान की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन डीएम कार्यालय में बैठे धरने पर
चित्रकूट सरधुवा के व्यवहार में बीती 19 दिसंबर को हुई किसान की हत्या मामले में परिजनों ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।बीती 19 दिसंबर को किसान की खेत में हत्या की गई थी और 20 दिसम्बर को शव मिला था। जिस पर पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जिसको लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।