इंदौर: राहुल गांधी नगर में जहरीला पदार्थ खाकर 16 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या, घर की जिम्मेदारियों से थी परेशान
Indore, Indore | Jun 20, 2024 इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक ने अपने घर में जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की नाबालिक अपनी मां के लकवा ग्रस्त होने के चलते घर की जिम्मेदारी और अपनी 4 महीने की छोटी बहन से भी परेशान रहती थी। संभवतः इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। वहीं इससे पुलिस ने मर्ग कायम कर, जांच शुरू कर दी है।