उदयपुर जिले के केदारिया में शाम 7 बजे तक श्रीविश्वकर्मा मंदिर जांगिड़ ब्राह्मण समाज केदारिया चौखला की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। सुबह से ही समाज के सदस्यों में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाजबंधु मतदान स्थल पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर हिरालाल सुथार ने जीत दर्ज की।