कनवास: शांति भंग के आरोप में अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Nov 25, 2025 कनवास थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को भारतीय न्याय संहिता B.N.S.S. की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस मुख्यालय से प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई।