चूरू: महिला कांस्टेबल से गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, SP ने गठित की SIT, कहा- दोषी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
चूरू जिले के एक पुलिस थाना में महिला कॉन्स्टेबल से गैंगरेप के गंभीर मामले बड़ा एक्शन सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जय यादव ने शनिवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी का गठन किया है। यह सात सदस्यीय टीम अब पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच करेगी। एसपी के आदेश पर गठित एसआईटी का नेतृत्व राजगढ़ के एएसपी रिछपाल सिंह करेंगे।