देवसर: लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार। बीते सोमवार रात बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर से अपने घर खेखड़ा लौट रहे तीन लोगों से मारपीट कर लूटपाट की दुशसाहसी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को अंततः आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।