ठाकुरद्वारा: काशीपुर-मुरादाबाद रोड पर सूर्या रोशनी फैक्ट्री में हाइड्रोजन सिलेंडर फटा, एक की मौत और दर्जनों घायल
ठाकुरद्वारा काशीपुर-मुरादाबाद रोड पर स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 11:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री परिसर में हाइड्रोजन सिलेंडर फटने से जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक कर्मचारी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-