नजफगढ़: द्वारका AATS ने झाड़ौदा कलां बॉर्डर से एक शराब तस्कर को 200 कार्टन अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
द्वारका AATS पुलिस ने एक शराब तस्कर को नजफगढ़ के झाड़ौदा कलां बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम गुड्डू कुमार दास है जो हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 200 कार्टन अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गयी एक बोलेरो कार को बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही एक्साइज एक्ट का एक मामला दर्ज़ है।