पोलायकला नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 11 में शनिवार शाम 4 बजे सभागृह के सामने स्थित दुकानों की नीलामी की गई। यह नीलामी सीलबंद लिफाफे खोलकर निविदाएं आमंत्रित करने के माध्यम से हुई, जिसमें सभी दुकानों के लिए निविदाएं प्राप्त हुईं। सीएमओ भगवान सिंह भिलाला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद के सभाकक्ष में परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार मौजूद थे।