मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में 12 मार्च को पूर्णिया आगमन से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता व विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. आलोक राज ने बुधवार की सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री को खुला मांग पत्र भेजकर जिले में चल रहे फर्जी डॉक्टरों, अवैध पैथोलॉजी लैब और दलालों के नेटवर्क पर कार्रवाई की