रामपुर: भालू के हमले में घायल दो लोगों को वन विभाग ने दी अंतरिम सहायता, कराली में पिंजरा लगाया गया
Rampur, Shimla | Sep 17, 2025 रामपुर वन मंडल के तहत डँसा पंचायत के कराली में भालू के हमले से घायल सुरजन व उमा देवी को 18750 रुपए प्रति व्यक्ति अंतरिम सहायता राशि प्रदान की गई है। वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरुहर्स सिंह ने आज बुधवार करीब 3:00 बजे बताया कि भालू को पकड़ने के लिए करानली में पिंजरा भी लगाया गया है।