आगर: ग्राम सुठेली में घर के पास खड़े रहने से मना करने पर युवक से मारपीट, आगर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया
आगर के ग्राम सुठेली में घर के पास खड़े रहने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में आगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।फरियादी दिनेश पिता किशन लाल चौहान ने पुलिस को बताया कि ग्राम सुठेली में उनके घर के पास खड़े रहने को लेकर विवाद हो गया।