देहरादून: आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में मॉक ड्रिल शुरू हुई
चारधाम यात्रा के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एवं त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक आपदा की स्थिति में सभी संबंधित विभागों, एजेंसियों और अधिकारियों की त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया की क्षमता को परखना और मजबूत करना है।