बिल्हौर: ककवन में बीज गोदाम में तोड़फोड़ और महिलाओं से मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
ककवन में बीते दिनों बीज गोदाम में तोड़फोड़ और महिलाओं से मारपीट वाले मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी गोदाम से ₹3500 और कई बोरिया ले गए थे तथा उनके साथ विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थी।