सरोवर नगरी नैनीताल में वीकेंड के चलते रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पर्यटकों की भीड़-भाड़ से सुबह से लेकर देर शाम तक नगर की माल रोड समेत सभी बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली।इससे पूर्व पर्यटकों ने दिनभर में सुहावने मौसम के बीच नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। पर्यटकों ने नगर के दर्शनीय स्थलों के दीदार किए। पर्यटकों की आवक बढऩे की वजह से नगर के पर्यटन