करपी: झुनाठी गांव में जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को पीट पीट कर किया जख्मी, भतीजे ने किंजर थाना में न्याय की लगाई गुहार
Karpi, Arwal | Feb 19, 2024 झुनाठी गांव में अपने ही चाचा करीमन मांझी ने जमीनी विवाद में पीट पीट कर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी प्रशान्त ने न्याय की गुहार किंजर थाना में लगाई है। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जख्मी प्रशान्त से आवेदन देने को कहा गया है। जांचोपरांत विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।