करपी: मजीदपुर गांव में महिनों से जला पड़ा है बिजली ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर हैं ग्रामीण
Karpi, Arwal | Feb 18, 2024 करपी प्रखंड के मजीदपुर गांव में महिनों पूर्व बिजली ट्रांसफार्मर जल गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को पूर्व में दे चुके हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारीयों के लापरवाही से हम लोग लालटेन युग में रहने को मजबूर हैं। बिजली विभाग के कनिय अभियन्ता संजय कुमार ने बताया कि मजीदपुर गांव से विभाग को राजस्व बिल्कुल नहीं प्राप्त हो रहा है।