झालरापाटन: सनखेड़ा मार्ग पर बाइक के स्लिप होने से युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती सनखेड़ा मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि सनखेड़ा गांव का रहने वाला बाबूलाल पुत्र किशन लाल अपने गांव से रामगंज मंडी जा रहा था लेकिन बीच मार्ग में उसकी बाइक स्लिप हो गई।