कस्बा: कस्बा हिंदू युवा संघ के नेतृत्व में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Kasba, Purnia | Apr 23, 2024 हनुमान जी के भगवा ध्वज लिये सैकड़ों पुरूष, महिला और बच्चों द्वारा कसबा हिन्दु युवा संघ के नेतृत्व में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कसबा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया। वहीं सुरक्षा को लेकर जगह जगह व शोभा यात्रा को लेकर कसबा थाना पुलिस बल के साथ एसएसबी जवान भी तैनात थे।