कस्बा: N.H 57 मदरसा चौक पर अमूल मिल्क वैन का टायर फटने से बीच सड़क पर वैन पल्टा बाल बाल बचे चालक,एक लेन कुछ देर तक रहा अवरूद्ध
Kasba, Purnia | Apr 22, 2024 एनएच 57 फोरलेन के मदरसा चौक के पास मिल्क वैन के टायर फटने से मिल्क वैन के बीच सड़क पर पल्टी मार दिये जाने से जहां अफरा तफरी का माहौल छा गया। वहीं मिल्क वैन में फंसे ड्राईवर का समाजसेवी इरफान कामिल ने कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला। मिल्क वैन के पलटी मार दिए जाने से एक लेन कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर कस्बा पुलिस पहुंची।