उजियारपुर: उजियारपुर में समाजसेवी राजू साहनी के प्रयास से एक बिटिया की उठी डोली, चर्चा का विषय बना
उजियारपुर में समाज सेवी राजू साहनी के समाज सेवा की सर्वत्र चर्चा हो रही है। बताया जाता है कि एक बिटिया की शादी का खर्च उठाकर राजू साहनी ने क्षेत्र के सामने नजीर पेश किया है जिसकी चर्चा लोगों की जुबान पर है। बड़े पैमाने पर लोगों ने इस क्रियाकलाप की सराहना की है।