रामपुर बघेलान: बकाया बिजली बिल पर 150 नल-जल कनेक्शन काटे, गांवों में पेयजल संकट गहराया
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बेला सबस्टेशन अंतर्गत बकाया बिजली बिल के कारण बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 नल-जल कनेक्शन विच्छेद कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत महुडर, मौहारी कटरा, पगरा, शाह, रूहिया, ककलपुर, झिन्ना, डिठौरा और खुटहा में की गई है जहां लंबे समय से विद्युत बिल का भुगतान लंबित था। कार्यपालन अभियंता राज पाण्डेय के