बांका: बांका डायट में विश्व दिव्यांगता दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, उप विकास आयुक्त ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | Dec 3, 2025 विश्व दिव्यांगता दिवस पर बांका डायट में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ बुधवार की सुबह 11:00 बजे उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डायट में एकल गायन, चित्रकला, खेलकूद, एकल नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन कराए गए। प्रतियोगिता में जिले भर के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया।