मैरवा: नौतन मोड़ के समीप मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल, इलाज जारी
Mairwa, Siwan | Feb 3, 2024 नौतन मोड़ के समीप मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक का नाम रूपेश कुमार पंडित है। वह सड़क पार कर रहा था, तभी मैरवा धाम की तरफ जा रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घायल का मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है।