सीकरी: सीकरी से सैनी समाज की पदयात्रा हुई रवाना, पूर्व विधायक वाजिब अली और सांसद ने दिखाई हरी झंडी
सोमवार शाम 5 बजे सैनी समाज सीकरी द्वारा हर साल की तरह इस बार भी मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं से भरी यह पदयात्रा सीकरी कस्बे से शुरू होकर धार्मिक उत्साह और भक्ति भावना के साथ मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुई। इस दौरान पूर्व विधायक वाजिब अली और सांसद संजना जाटव ने पदयात्रियों को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया।