फिरोज़ाबाद: गांव गागनी में आपसी कहासूनी के चलते पड़ोसी ने मां-बेटी को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव गागनी से मारपीट ख़ूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। घायल पूनम ऒर उसकी माँ आशा देवी का आरोप है गाली गलौज ऒर कहासूनी का विरोध करने पर पडोसी हाकिम सिंह नें अपने परिवार के साथ मारपीट की है। पीड़ित पक्ष नें मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।