बारां: जिला परिवहन विभाग ने प्रताप चौक, आरटीओ सर्किल एवं अंबेडकर सर्किल पर चलाया विशेष अभियान
Baran, Baran | Dec 24, 2025 राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि प्रताप चौक, आरटीओ सर्किल एवं अम्बेडकर सर्किल पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 200 दुपहिया वाहन चालकों को रोककर समझाइश की गई।