नगर थाना क्षेत्र के बाटा रोड स्थित गुरुद्वारे से शुक्रवार सुबह 9 बजे सिख समुदाय के लोगों ने वीर बाल दिवस के मौके पर प्रभात फेरी निकाली। जहां इस प्रभात फेरी में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल समेत अन्य लोग शामिल हुए। उधर यह प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गुरुद्वारे तक जाकर संपन्न हुईं