कन्नौज: 9 अप्रैल से हो रही नवरात्रि की शुरुआत, शहर के सिद्धपीठ माता फूलमती मंदिर में तैयारी हुई शुरू।
इस बार नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है। नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। नवरात्रि को लेकर शहर के सिद्ध पीठ माता फूलमती देवी मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिर को भक्तों के द्वारा सजाया जा रहा है। नवरात्रि शुरू होते ही देवी जागरण का भी मंदिर में आयोजन रहेगा। फूलमती मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा ने जानकारी साझा की है।