बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की वजह से साइकिल सवार बालक की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें आज दिन बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्ला माफी गांव का निवासी था। जो की अपनी बुआ के घर बांदा के खुरहंड गांव आया था जहां यह घटना घटित हुई है।