लोहारू: भिवानी नगर परिषद ने सफाई शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया: गुलजार मलिक
Loharu, Bhiwani | Aug 14, 2025 शहर में नागरिकों की सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का समाधान करने के लिए नगर परिषद ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। नागरिकों को गंदगी के स्थान का फोटो जियो लोकेशन के साथ व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। शिकायत मिलते ही नगर परिषद द्वारा वहां पर शीघ्र सफाई करवाई जाएगी तथा सफाई की जगह का फोटो वापस संबंधित शिकायत कर्ता के पास में भेजा जाएगा।