मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते, एक युवक ने चार लोगो पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाया
थाना सिविल लाइन इलाके के कैंप चौकी के पास पुलिस लाइन से काम करके वापस लौट रहे, व्यक्ति के साथ पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगो ने की जमकर मारपीट, घायल अवस्था में थाने पहुंचकर, व्यक्ति ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी प्रार्थना पत्र देकर की, पुलिस ने घायल व्यक्ति को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा, प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच करना शुरू कर दी है।