अनूपशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का अनूपशहर गंगा पुल के निकट फूल-मालाओं से स्वागत किया
अनूपशहर रविवार को जनपद संभल से किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुल के निकट पुलिस चौकी पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाया है।