डीग: श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रजयात्रा मेले के तहत जलमहल डीग में रंगीन फव्वारों का प्रदर्शन हुआ
Deeg, Bharatpur | Aug 23, 2025 श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं ब्रजयात्रा मेले के आयोजन पर शनिवार सांय जलमहलों में फव्वारों से निकली रंगीन छटाओं ने लोगों का मन मोह लिया। नगर परिषद की ओर से आयोजित जवाहर प्रदर्शनी एंव ब्रज यात्रा मेले के तीसरे दिन शनिवार को विश्व प्रसिद्ध जलमहलों के फव्वारों से निकली रंगीन जलधाराओं ने इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी।