शुक्रवार की अपराह्न 1:30 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी के द्वारा लखीसराय में जमुई मोड़ स्थित जिला परिवहन कार्यालय के समीप तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच की गई. अपराह्न 3 बजे तक चले इस जांच में 18 वाहनों से कुल 70000 रुपए जुर्माना बसूला गया. यहां वाहनों के कागजात एवं ट्रैफिक नियमों का पालन को लेकर जांच किया गया.