विद्युत वितरण केंद्र बिजुरी अन्तर्गत ग्राम बेलिया छोट में रविवार को 3 बजे 11 केवी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसके चिंगारी से खेत में रखा धान का पैरा धू-धू कर जल उठा। बताया गया कि यह पैरा क्रेशर के पीछे स्थित किसान लक्ष्मण गौतम के खेत में रखा हुआ था। आग लगते ही देखते ही देखते पूरा पैरा राख में तब्दील हो गया।