रॉबर्ट्सगंज: बिल्ली मारकुंडी की पत्थर खदान में गिरे मजदूर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
सोनभद्र की बिल्ली मारकुंडी में स्थित पत्थर की खदान में शनिवार शाम 5 बजे, गिरकर घायल हुए मजदूर की मौत होगई। ओबरा सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में श्री कृष्ण माइनिंग वर्क्स स्थित है में एक मजदूर बलवंत गोंड़ पुत्र रामधनी गोंड़ का कार्य करते समय पैर फिसल गया और वह पत्थर की खदान में नीचे जाकर गिर गए।