रॉबर्ट्सगंज: ओलावृष्टि से रबी की फसलों को हुआ नुकसान, ग्रामीणों ने एसडीएम को दी सूचना
राबर्ट्सगज तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में हुई ओलावृष्टि से किसान चिंतित हो गए,ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 12 बजे एसडीएम को सूचना दिया। बता दें कि ओलों की बरसात होने से रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है कुछ इलाकों में 150 ग्राम तक के ओले गिरने की खबर है।इस ओलावृष्टि से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं। तमाम गांवों में ओलावृष्टि हुई।