रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में केंद्रीय मंत्री ने की समीक्षा बैठक, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
सोनभद्र में शनिवार दोपहर 3 बजे केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहुंचे,केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करके आकांक्षी जिले सोनभद्र में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक भी किया।