कलान: डीएम के आदेश पर थाना मिर्जापुर में दो महिलाओं सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम तारापुर छोटा निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामसिंह ने जिलाधिकारी के आदेश पर मिर्जापुर थाने में गांव की संगीता पत्नी जितेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह पुत्र दमवीर व पूजा गुप्ता पत्नी शिवओम गुप्ता निवासी मिर्जापुर के विरुद्ध धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।