कलान: हेतमपुर में विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने किया सड़क का शिलान्यास
जलालाबाद-शाहजहांपुर, संवाददाता। विधानसभा जलालाबाद के भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा के द्वारा ग्राम हेतमपुर से कछियन नगला में शिलान्यास फीता काटकर किया गया।विधायक ने एक किलोमीटर लम्बी सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक मार्ग पर पक्की सड़क नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।