नगर के वार्ड पार्षद आसुतोष यादव को नंदी गौ सेवा धाम से सूचना मिली कि लगभग 75 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया है, जिनका कोई परिजन नहीं है। सूचना मिलते ही समाजसेवी रंजीत बसाक को अवगत कराया गया तथा सिटी थाने में भी जानकारी दी गई। इसके बाद रंजीत बसाक जी के सहयोग से शव वाहन से मृतक को पाली रोड स्थित आकाशवाणी शांति धाम लाया गया।