लोहरदगा: एसपी कार्यालय के पास गैरेज के जनरेटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
लोहरदगा एसपी कार्यालय के समीप बने गैरेज में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। गैरेज में रखे डीजल जनरेटर में भीषण आग भड़क उठी और जनरेटर पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूत्रों के अनुसार, जनरेटर से डीजल का रिसाव हो रहा था। उसी दौरान जब जनरेटर स्टार्ट करने का प्रयास किया गया, तो चिंगारी निकली और लीक हो रहे डीजल ने आग पकड़ ली।