लोहरदगा: सड़क हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों से अस्पताल में मिले सांसद के निजी सचिव आलोक साहू
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखंड के कोकर के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत की जानकारी मिलते ही सांसद सुखदेव भगत के निर्देश पर उनके निजी सचिव आलोक कुमार साहू एवं स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरेशी बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि सांसद इस दुखद घटना से मर्माहत हैं।