झांसी: स्मार्ट सिटी में हुए ₹300 करोड़ के घोटाले को लेकर कांग्रेस का जन-आंदोलन, 21 दिसंबर को ज्ञापन व घेराव
Jhansi, Jhansi | Dec 8, 2024 नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर हुये 300 करोड़ रूपये के घोटाले की बात कार्यकारिणी में उठाने के बाद कांग्रेस ने इस मद्दे पर भाजपा, महापौर ओर अधिकारियों को आढ़े हाथों लेते हुये इस घोटाले की जांच कराने एवं इसमे शामिल लोगों के विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराने की मांग की है।