बांसवाड़ा: पाली बड़ी गांव के पास कार ने बाइक को चपेट में लिया, तीन युवकों को लगी गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के पाली बड़ी गांव के पास शनिवार रात 10:30 बजे कार ने बाइक को चपेट में ले लिया तीन युवक को लगी गंभीर चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12:15 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने रंगजी पुत्र धुलजी, सुखलाल पुत्र प्रेमजी और महेश पुत्र धुला निवासी छतरा खुटा तीनों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती ।