बंम पास टाउन स्थित ट्रांसफार्मर के तार में बुधवार के दोपहर लगभग 1:00 बजे अचानक आग लग गई। जिससे आसपास में अफरातफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग को दी ।जिसके बाद विद्युत विभाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की बिजली काट दी गई। स्थानीय लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।