एकंगरसराय: एकंगरसराय के एक मैरिज हॉल में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन की असमय मौत पर JDU के नेताओं ने शोक सभा का किया आयोजन
सोमवार को एकंगरसराय के बिहार शरीफ रोड में स्थित एक मैरिज हॉल में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन के इस असमयमौत पर जदयू के नेताओं ने शोक सभा का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश प्रसाद ने किया। जदयू के नेताओं ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।